Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी से महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात

दोनों विधानसभाओं की संसदीय परंपराओं और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

जयपुर (02, अप्रैल 2025)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को विधान सभा में मुलाकात की। देवनानी ने नार्वेकर का पुष्प गुच्छ भेंट कर, दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। देवनानी ने नार्वेकर को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की।

देवनानी ने नार्वेकर को हिंदू विजय प्रवर्तक पुस्तक की प्रति और राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नार्वेकर को विधानसभा का सदन और सदन में की गई ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही राजस्थान विधान सभा स्थित म्यूजियम का अवलोकन कराया।

श्री देवनानी ने बताया की नेवा प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान विधानसभा के सदन को डिजिटल किया गया है साथ ही सदन को नये कलेवर में तैयार कराया गया है। श्री नार्वेकर ने श्री देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि सदन को डिजिटल कराया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने म्यूजियम को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि विधान सभा की कार्यप्रणाली और महान जनप्रतिनिधियों के बारे में यह म्यूजियम बहुत अच्छी जानकारी देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.