Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

2300 से ज्यादा मतदान बूथों पर होगी लाइव वेब कास्टिंग

जयपुर, । निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त विधानसभा चुनावों के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय हर संभव प्रयास कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव-2023 में 50 फीसदी मतदान बूथ पर लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए जयपुर जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4 हजार 589 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिनमें से 2 हजार 341 बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। इन बूथों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि लाइव वेबकास्टिंग के जरिये बूथों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जयपुर कलेक्ट्रेट में केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की जाएगी। जहां प्रशिक्षित कार्मिक हर बूथ की हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.