Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विश्व पर्यावरण दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं
पर्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना—विधान सभा अध्यक्ष
जयपुर, (4 जून 2025)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना में हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना होगा।
देवनानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। जीवन शैली में पर्यावरण के अनुकूल बदलाव लाना होगा। यह बदलाव समाज में सकारात्मक लहर पैदा कर सकता है।
देवनानी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। यह ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए सचेत होने का संकेत है। हमारा आज का योगदान केवल पर्यावरण की रक्षा में ही सहायक नहीं होगा बल्कि यह योगदान भावी पीढ़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संतुलित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।