Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्व.सेठ मोतीलाल स्मृति हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता 1 मार्च को

झुंझुनूं, (20 फरवरी 2024) । सेठ मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानी सती रोड झुंझुनू में आगामी 1 मार्च को सेठ मोतीलाल शैक्षणिक संस्थान पूर्व छात्र परिषद झुंझुनूं के तत्वाधान में श्री राजेश रेवाड ट्रस्टी श्री चिमनाराम रेवाड़ स्मृति ट्रस्ट के सौजन्य से स्वर्गीय सेठ मोतीलाल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण केजडीवाल व सचिव सीए पवन केडिया ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय- भारत में जातीय जनगणना राष्ट्रीय हित में नहीं है- रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार रु.11000 द्वितीय पुरस्कार रु.7100 एवं तृतीय पुरस्कार रु.3100 तथा प्रत्येक प्रतिभागी को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा।
उपरोक्त हिंदी अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता को गरिमामय रूप से संपन्न करवाने हेतु एसएमएल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर आर एस निर्वाण, संयोजक डॉक्टर सुनीता कटेवा एवं अलुमनी एसोसिएशन सह सचिव डॉक्टर डीएन तुलस्यान सहित कॉलेज स्टाफ
एवं अलुमनी एसोसिएशन के सदस्य प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.