Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च

झुंझुनू, (01 मार्च 2024)। भार वाहनों में अग्रिम कर वर्ष 2024-25 का जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. मक्खन लाल जांगिड ने बताया कि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणी वाहनों के लिए ऎमनेस्टी योजना लागू की है। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी वाहन पर बकाया सम्पूर्ण कर को समयावधि मे जमा कराने पर 31 मार्च 2023 तक के बकाया कर पर देय शास्ति में छूट का लाभ ले सकते हैं। उक्त श्रेणी के वाहनों के कर जमा करवाने के लिए 3500 भार वाहनों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शास्ति व अन्य विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए वाहन का कर नियत तिथि तक जमा कराना सुनिश्चित करें। समय पर कर जमा नहीं कराने की दशा में वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.