Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जोधपुर के 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे पीएचसी में क्रमोन्नत

माता का थान में खुलेगा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

जयपुर,। जोधपुर की पंचायत समिति लूणी के उप स्वास्थ्य केंद्र खाराबेरा पुरोहितान और पंचायत समिति घंटियाली के उप स्वास्थ्य केंद्र भींयासर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने इन तीनों ही स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन व अतिरिक्त पद सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है। इन केंद्रों में चिकित्सा अधिकारी, नर्स श्रेणी द्वितीय, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन सहित अन्य पद शामिल हैं। 

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.