Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं सहकारी भूमि विकास बैंक की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 10 जनवरी को

झुंझुनूं, (7 जनवरी 2025)। झुंझुनूं सहकारी भूमि विकास बैंक की वर्ष 2023-24 की वार्षिक साधारण सभा की बैठक शीशराम नेहरा अध्यक्ष भूमि विकास बैंक की अध्यक्षता में 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी । झुंझुनू सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सचिव ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा में बैंक के वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा सदस्यों की समक्ष रखा जाएगा । बैठक में 2025-26 का बजट एवं कार्य योजना सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी एवं अनुमोदन किया जाएगा । इस दौरान बैंक सचिव ने समस्त सदस्यों से सभा में उपस्थित होने का निवेदन किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.