Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा से मिला झुंझुनू भाजपा प्रतिनिधि मंडल

झुंझुनू,(27 अप्रैल 2025)। भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में जिला भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री, डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से जिले की राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया और झुंझुनू रोडवेज डिपो की स्थिति मैं सुधार करने की उनसे मांग की। खासकर डीपों में निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो, साफ सफाई में विशेष सुधार करवाने की मांग की।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने झुंझुनू रोडवेज में नई बसें लगाने की मांग भी उपमुख्यमंत्री महोदय से इस पर उन्होंने सकारात्मक रूप अपना कर शीघ्र ही रोडवेज को नई बसें देने का आश्वासन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा नेता महेश जीनगर सहित जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.