Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव : मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

झुंझुनूं, (23 अक्टूबर 2024)। लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहें हैं । उसी कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार सुबह जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रैली को स्वर्ण जयंती स्टेडियम से मुख्य अतिथि तहसीलदार महेंद्र मूंड व जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, एक नंबर रोड होते हुए कलकट्रेट पहुंची। वहां से रैली वापस स्टेडियम पहुंची, जहां समापन हुआ । इस दौरान युवाओं ने आमजन से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। अतिथियों ने मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रिटायर संयुक्त निदेशक हरिराम महन ,जयप्रकाश लमोरिया, डॉक्टर महावीर मील, कपिल कुल्हारी, विकास मील, कोच आजाद सिंह, मालीराम ओला, अनिल भाखर, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, राजबाला, राजेंद्र गोदारा आदि उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में युवा व खिलाड़ी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.