Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी की वागिशा मोरवाल ने जीता गोल्ड, आनंद मदेरणा ने किया सिल्वर मेडल पर कब्जा
सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का हुआ भव्य समापन , झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ने किया सभी विजेताओं को सम्मानित
झुंझुनूं, (13 दिसंबर 2023)। झुंझुनूं एकेडमी, विज़्डम सिटी में पाँच दिवसीय सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य समापन समारोह हुआ। विज़्डम सिटी परिसर में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग/छात्र-छात्रा की बैडमिंटन की देश-विदेश की लगभग 100 टीमें एवं 700 से ज्यादा खिलाड़ी, कोच, प्रभारी एवं रैफरी ने पाँच दिन तक मिनी विश्व के दर्शन जिले वासियों को कराए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र कुमार बिश्नोई – झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक, नवल खंडेलिया, प्रदीप पाटोदिया, रेखा खंडेलिया, संगीता पाटोदिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी,जीवेम् एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर आशुतोष मोदी, झुंझुनूं एकेडमी निदेशक आकाश मोदी, डायरेक्टर गरिमा मोदी एवं जीवेम् छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा उपस्थित थे।
उपस्थित सभी अतिथियों का तिलकार्चन किया गया तत् पश्चात् स्कूल प्रबन्धन द्वारा गुलदस्ते एवं अंग वस्त्र भेंट कर सभी का माल्यार्पण किया गया। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेन्टो, मेडल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया ।
झुंझुनूं एकेडमी चेयमैन डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि इस चैम्पियनशिप के आयोजन से झुंझुनूं की पहचान वैश्विक स्तर पर हुई है। पाँच दिन तक झुंझुनूं एकेडमी परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप बैडमिंटन के पांच कोर्ट पर एक साथ ऐसा सफल आयोजन होना बहुत बड़ी बात है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हुँ। आज इस चैम्पियनशिप के समापन समारोह में आकर युवा विजेता खिलाड़ियों से रूबरू होने का मौका मिला मुझे पुरी उम्मीद है आने वाले समय में आप सभी विजेता खिलाड़ी देश के लिए जरूर खेलेंगे। उन्होंने झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. मोदी को इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्कूल निदेशक एवं चैम्पियनशिप संयोजक आकाश मोदी ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया की टीम चैम्पियनशिप में:
14 वर्ष आयु छात्र मे बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा जीबी नगर, नोएडा चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाते हुए गोल्ड मेडल वहीं श्री राम सेंटेनियल स्कूल दयालबाग, आगरा ने सिल्वर मेडल और महात्मा मोंटेसरी स्कूल, मदुरै व मैक्स मेरी स्कूल सुशांत सिटी,सोनीपत ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।
14 वर्ष आयु छात्रा में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, जीबी नगर, नोएडा ने गोल्ड मेडल वहीं सिलिकॉन सिटी एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स एजुकेशन, बेंगलुरु ने सिल्वर मेडल और एडवांस एकेडमी निपानिया रोड, इंदौर व वेल्लामल विद्याश्रम चेन्नई ने बॉन्ज मेडल हासिल किया
17 वर्ष आयु छात्र में जीआर इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली ने गोल्ड मेडल और सुनाम सनसिटी वाराणसी ने सिल्वर मेडल और सोशल बलूनी देहरादून व पीएसबीबी चेन्नई ने ब्रोंज मैडल हासिल किया।
17 वर्ष आयु छात्रा में डीपीएस फरीदाबाद ने गोल्ड मेडल और सोशल बलूनी देहरादून ने सिल्वर मेडल और बॉस्को पब्लिक स्कूल नई दिल्ली व द इंडियन एकेडमी स्कूल दुबई ने ब्रोंज मेडल हासिल किया
19 वर्ष आयु छात्र में शिव नादर स्कूल गुड़गांव ने गोल्ड मेडल और अजमेरा मुकेश नेमीचंद भाई स्कूल इंदौर ने सिल्वर मेडल और डी पी एस दुइलाजन व सोशल बलूनी देहरादून ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।
19 वर्ष आयु छात्रा में सोशल बलूनी देहरादून ने गोल्ड मेडल और डीपीएस दक्षिण बेंगलुरु ने सिल्वर और द इंडियन एकेडमी स्कूल दुबई व डीपीएस रायपुर ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।
मश्रित युगल 19 वर्ष आयु वर्ग में डीपीएस बैंगलोर ईस्ट एवं सोशल बलूनी देहरादून के राघवेन्द्र कुमुर्थी एवं संभवी की जोड़ी ने गोल्ड मेडल और डीपीएस फरिदाबाद एंव डीपीएस बिठोर कानपुर के रीशित खन्ना व वैष्णवी की जोड़ी ने सिल्वर मेडल और इंण्डियन स्कूल सोहार एवं लिटिल एंजल्स स्कूल सोनिपत के पीवी जिथेश व खुशबू के साथ सोशल बलूनी देहरादून व डीपीएस स्कूल की विदनेश नैगी और ईशिता जैन की जोड़ी ने संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
19 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्रा में न्यू मिडिल ईस्ट इंटरनेशनल स्कूल रियाद की छात्रा कधेजा निजाह ने गोल्ड मेडल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत की छात्रा आंचल ने सिल्वर मेडल वहीं श्री सत्य साईं विद्या विहार इंदौर की माही गुप्ता और सोशल बलूनी देहरादून की समृद्धि तिवारी ने चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
19 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्र में द इंडियन स्कूल दुबई के देव विष्णु ने गोल्ड मेडल, डीपीएस बैंगलोर ईस्ट के संकीर्थ पी ने सिल्वर मेडल वहीं न्यू मिडल ईस्ट इंटरनेशनल स्कूल के शेख महेद व शिव नादर पब्लिक स्कूल के ओमकरण शर्मा ने चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
मश्रित युगल 17 वर्ष आयु वर्ग में पीएसबीबी चेन्नई की अधवन लेस्ली व झुंझुनूं एकेडमी की वागिशा मोरवाल की जोड़ी ने गोल्ड मेडल और फल अल वतनिया इंडिया प्राइवेट स्कूल की श्री हरि व एंडवास स्कूल की अनुष्का की जोड़ी ने सिल्वर मेडल और सेंट्रल पब्लिक स्कूल उदयपुर के संयम कोठारी व चिन्मय विद्याश्रम के वी वी नंदाना एवं फर्स्ट इंडियन इंटरनेशन स्कूल रियाद के फिदान व द आरंभ स्कूल की श्वेता प्रदेशी की जोड़ी ने संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
17 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्रा में डीपीएस फरीदाबाद की छात्रा मेधावी नागर ने गोल्ड मेडल, ए वी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी नैनीताल की छात्रा लावण्या कर्की ने सिल्वर मेडल वहीं बॉस्को पब्लिक स्कूल न्यू दिल्ली की अनिका सिंहा व द इंडियन एकेडमी स्कूल दूबई की माईशा ऑमर खान ने चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
17 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्र में जी आर इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली के वंश देव एवं देवांग तोमर ने चैम्पियनशिप में अपना जलवा दिखाते हुए पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाकर गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया वहीं बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा के इश्मीत सिंह एवं संस्कार स्कूल जयपुर के जंगजीत सिंह काजला ने े चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
मश्रित युगल 14 वर्ष आयु वर्ग में ऑवर ऑन हाई स्कूल दुबई के आदित्य कृष्णा व सिलिकॉन सिटी एकेडमी बेंगलुरू की नबीहा शेट्टी की जोड़ी ने गोल्ड मेडल और झुंझुनूं एकेडमी के आंनद एवं सनबीम सनसिटी के मन्शा राय की जोड़ी ने सिल्वर वहीं सेंट जोस्फ कोन्वेंट स्कूल के वेदांत राही एवं डीपीएस के नव्या सिंह एवं इंडियन स्कूल मस्कट के हिमन्सि व फहाहील अल वतनीह इंडियन स्कूल की सायरा की जोड़ी ने संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
14 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्रा में सिलिकॉन सिटी एकेडमी बेंगलुरू की छात्रा एक्यिा शेट्टी ने गोल्ड मेडल, सिंम्बोसिस स्कूल नाशिक की दर्शिता राजगुरू ने सिल्वर मेडल वहीं मोदी स्कूल सिलिगुड़ी की कारोल चत्री व वेल्लाम्मल विद्याश्रम चेन्नई की प्रार्थना बी एस ने तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
14 वर्ष आयु वर्ग एकल छात्र में पाइनवुड स्कूल सहारनपुर के छात्र सार्थन सोम ने गोल्ड मेडल, बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली के शाश्वत चौधरी ने सिल्वर मेडल वहीं ऑवर ऑन हाई स्कूल दुबई के आदम जेस्लिन व बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा के शार्य सिंह राणा ने संयुक्त रूप से चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहने पर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
राइजिंग प्लेयर अवॉर्ड:
चैम्पियनशिप संयोजक आकाश मोदी ने बताया कि पांच दिन चलने वाली इस चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्रा को आयु वर्ग 14 में स्पेशल अवॉर्ड के लिए निर्णायक मंडल के द्वारा चुना गया जिसमें वेस्ट जोन से छात्रा वर्ग में कनिका जाट, एवं वेस्ट जोन से ही छात्र वर्ग में अवश्यु चौधरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया जिन्हें योनेक्स इंडिया के द्वारा सम्मानित किया गया।
इनका का हुआ सम्मान:
पाँच दिन चलने वाली सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपनी बखूबी भूमिका निभाने वाले चैम्पियनशिप ऑर्ब्जवर सागर रैकवार, टेक्निकल ऑर्ब्जवर डॉ. तपन कुमार दास, चीफ रेफरी चंद्रकांत शर्मा, डिप्टी रेफरी त्रिलोक शुक्ला, मैच कंट्रोलर विनित कुमार शर्मा नेशनल अम्पायर लहर चंद पुरोहित, दीपक शर्मा, विनय श्रीमाली, मोहसिन खान, रितेश अक्षय के साथ अम्पायर की भूमिका निभाने वाले विवेक डांगी, विनोद स्वामी, अखिल माथुर, सोमदत वर्मा, दिलीप सिंह खींची, सुधीर गहलोत, धर्मराज शर्मा, मोहम्मद रफीक खान को झुंझुनूं एकेडमी के द्वारा मोमेन्टो प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. रविशंकर शर्मा
प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी