Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी को मिला शेखावाटी फाउंडेशन की ओर से राज्यस्तरीय सम्मान
शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के कारण किया गया सम्मानित
झुंझुनूं, (1 अप्रैल 2025)। शेखावाटी फाउंडेशन दिल्ली की ओर से झुंझुनूं की शख्शियत झुंझुनूं एकेडमी मैनेंिजंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी नीरजा मोदी को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि नीरजा मोदी को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के कारण दिया गया है। जयपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह् भेंट किए गए।
स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा,राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रताप सिंह खाचरियावास, कालीचरण सर्राफ, भाजपा नेता मुकेश दाधीच, देवेंद्रसिंह झाझडिया, कृष्णा पूनिया, राजपाल शर्मा, जयपुर सिविल लांइन्स विधायक गोपाल शर्मा फाउंडेशन के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे। संचालन प्रख्यात कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि शिक्षा, समाजसेवा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर नीरजा मोदी ने बहुमूल्य योगदान दिया है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल उप प्रचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने खुशी जाहिर कर नीरजा मोदी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।