Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (11 अक्टूबर 2025)। जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान में निर्माणाधीन 6 मंजिला प्रोजेक्ट त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन के निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए जिले के अनेक समाज बंधुओं तथा ग्रामीण जनों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से रिसर्च इंस्टिट्यूट का निर्माण कार्य निर्धारित योजना एवं समय अनुसार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक तीन मंजिला स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है। संस्थान को आर्थिक सहयोग देने के लिए लगातार भामाशाह आगे आ रहे हैं। मील ने बताया कि ग्राम खोरा सरपंच भगवान सहाय ढाका द्वारा एक लाख, ग्राम लिखमा का बास सरपंच सागर मल सामोता द्वारा एक लाख, बनाथला निवासी भादर मल द्वारा एक लाख, लिखमा का बास निवासी कुम्भाराम धायल द्वारा एक लाख व आभावास निवासी बजरंग बेनीवाल द्वारा एक लाख रुपयों की राशि संस्थान को भेंट की। उन्होंने बताया कि भगवान सहाय ढाका सरपंच ग्राम खोरा वर्तमान में जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान की कार्यकारिणी में पदाधिकारी भी है। जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, हरिराम मील, सुरेश थालोड़, बनवारीलाल बाजियां, सुरेश बगडिया, ओंकार मल मूड़, डॉक्टर युद्धवीर सिंह महला, सोहन बाजियां सहित समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले समस्त भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित आभार जताया ।