Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जयपुर विजिलेंस टीम ने अवैध परिवहन करते 6 वाहन जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द किये

जयपुर, (8 अक्टूबर 2024)। खान विभाग की जयपुर विजिलेंस टीम ने अवैध खनिज परिवहन करते 6 वाहन जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया है। एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा ने बजरी के तीन वाहन जब्त किए हैं, जिनमें से दो डंपर व एक ट्रेलर है। बजरी के दो वाहनों को मुहाना थाने को सुपुर्द किया गया है, वहीं एक वाहन कानोता थाने के बगराना चौकी को सुपुर्द किया गया है।

       इसी प्रकार एसएमई विजिलेंस जयपुर केसी गोयल द्वारा कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध परिवहन करते एक वाहन को सांगानेर सदर थाना को सुपुर्द किया गया हैं। एम सेंड अवैध परिवहन करते वाहन को कानोता व मेसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते एक वाहन को जब्त कर दांतली थाने के सुपुर्द किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.