Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आर सी में मोबाइल नम्बर अपडेट करवाना अनिवार्य, झुन्झुनूं में विशेष अभियान

झुन्झुनूं,(21 अप्रैल 2025)। परिवहन विभाग ने समस्त वाहन स्वामियों के लिए वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आर सी) में मोबाइल नम्बर अपडेट करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी डॉ. मक्खन लाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

डॉ. जांगिड़ ने बताया कि कई वाहन मालिक अपने दस्तावेज समय पर अपडेट नहीं करवाते, जिससे न केवल दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि सरकार को भी राजस्व की हानि उठानी पड़ती है। इस दिशा में जागरूकता और अनुशासन लाने के लिए विभाग द्वारा आर सी में मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से जुड़वाने का अभियान चलाया जा रहा है।

वाहन स्वामी किसी भी कार्य दिवस को जिला परिवहन कार्यालय झुन्झुनूं में आकर अथवा सिटीजन पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल नम्बर अपडेट करवा सकते हैं। इससे वाहन मालिकों को चालान, बीमा, पीयूसीसी और फिटनेस संबंधित सूचनाएं सीधे उनके मोबाइल पर प्राप्त होंगी। ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए अगर कोई दस्तावेज मान्य नहीं रहेगा तो ऑनलाईन चालान कट जाएगा और उसकी सूचना तत्काल मोबाइल पर प्राप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.