Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं के मलसीसर डैम का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

झुंझुनूं,(21 अप्रैल 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मलसीसर डैम का निरीक्षण किया। इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए बने इस डैम का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में पेयजल आपूर्ति की विस्तृत जानकारी भी ली। इससे पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार एक-एक वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को साकार करने में राज्य सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने यमुना जल समझौते पर रविवार को पिलानी में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही यह योजना धरातल पर उतरने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने आते ही सबसे पहले यमुना जल को शेखावाटी में लाने के लिए हरियाणा सरकार से एमओयू किया। जल्द ही शेखावटी की धरती पर यमुना का पानी आएगा। उन्होंने शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डालते हुए यहां के रणबांकुरों के प्रति श्रद्धा व सम्मान जताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जल संचय संरचना का शिलान्यास व पूजा अर्चना की।

सभा को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रामगोपाल सुथार, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, मुकेश दाधीच, ओमेंद्र चारण, विशंभर पूनिया, महेंद्र चंदवा, संजय जांगिड़, प्यारेलाल ढूकिया, गिरधारीलाल खीचड़, राजेश बाबल, विमला चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला कलक्टर रामवतार मीणा, एसपी शरद चौधरी, कैलाश हाकिम, दिनेश राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.