Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मध्यावधि अवकाश में विद्यालय खुले रखने के निर्देश

झुंझुनूं,(1 नवंबर 2023)। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 17 नवंबर से 20 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिले में 07 नवंबर से 19 नवंबर तक समस्त विद्यालयों में मध्यावधि अवकाश के कारण विद्यालय बंद रहेगें परन्तु मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिये जाने के लिए उनके नियुक्ति आदेश संबंधित कार्मिकों को तामील करवाये जाने के लिए समस्त संस्थाप्रधानों को निर्देशित करें कि वे मध्यावधि अवकाश के दौरान स्वयं नियमित रूप से विद्यालय खोला जाना सुनिश्चित करें तथा संबंधित कार्मिक को नियुक्ति आदेश तामील करवाया जाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में कोई भी कार्मिक अनुपस्थित रहता है तथा वह अपने जवाब में यह अंकित करता है कि मुझे संस्थाप्रधान द्वारा किसी भी प्रकार से प्रशिक्षण की सूचना / आदेश तामील नहीं करवाया गया है तो उसकी जिम्मेदारी संस्थाप्रधान के साथ साथ जिला शिक्षा अधिकारी की भी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त जवाब के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.