Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सिंघाना ब्लॉक के 13 ई मित्रों का निरीक्षण

झुंझुनू, (30 अप्रेल 2025)। सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिंघाना ब्लॉक द्वारा ई-गवर्नेन्स की बेहतर सुविधा देने के लिए ईमित्रा कियोस्कों पर पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के लिए अप्रेल माह में विभिन्न टीम बनाकर कुल 13 कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। ब्लॉक प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि निरीक्षण में 2 कियोस्कों पर अनियमितता पाई गई, जिसमें 2 कियोस्कों पर ईमित्रा की सेवा देते समय आईडी कार्ड नहीं पहनने व कियोस्क प्रमाण पत्रा चस्पा नहीं मिलने की अनियमितता पाई गई। इस पर दोनों कियोस्कों को मौके पर नोटिस जारी कर पेनल्टी लगाई गई। जांच दल में सूचना सहायक सुनिल कुमार सैनी एवं कुलदीप स्वामी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.