Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
इंडिया स्किल्स —2025 राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम आयोजित कर रहा है, राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जयपुर, (22 जनवरी 2026) । व्यावसायिक क्षेत्रों में कुशल युवाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण, मेंटरशिप और अनुभव के माध्यम से विकास के पथ पर बढ़ाने, उन्हें पुरस्कृत करने के लिए केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय इंडिया स्किल कम्पीटिशन आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता आरएसएलडीसी द्वारा आयोजित की जा रही है।
इसके अन्तर्गत प्रारम्भिक प्रतियोगिता जिला स्तरीय राजकीय आई.टी.आई. में गत 21 दिसम्बर को आयोजित की गई, जिसके लिए लगभग 5 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर 20 से 24 जनवरी तक 10 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित करवाई जा रही है।