Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बारां में अमृत महोत्सव का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमा रंग


जयपुर, (22 जनवरी 2026)। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने बारां में कृषि उपज के मंडी प्रांगण में बुधवार को जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, राजीविका के समन्वय से आयोजित अमृत महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजसखी मेले, अमृत महोत्सव मेले का भी शुभारंभ किया गया।

राज्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण की इस अभिनव पहल का स्वागत कर, विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की। राज्य मंत्री द्वारा महिला संरक्षण, सुरक्षा से संबंधित कानूनों, नियमों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों व महाविद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य व नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में राज्य एवं विभाग की फ्लैगशिप लाडो प्रोत्साहन योजनान्तर्गत नवजात बालिकाओं को बेबी किट और राजकीय जनजाति आवासीय बालिका छात्रावासों में आवश्यक सामग्री किट वितरण किए गए। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला अधिकारिता एवं जिला ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सुधीरा के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित बेटी लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को कवि सम्मेलन व शनिवार को फैशन शो एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.