Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ली डीडवाना-कुचामन और नागौर जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के दिये निर्देश
जयपुर, (11 जनवरी 2026)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने रविवार को डीडवाना-कुचामन और नागौर जिले के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री चौधरी ने बैठक में जल जीवन मिशन के बकाया कार्यों की प्रगति, ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य तथा जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर पेयजल से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर नियमित रूप से जलापूर्ति करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अवैध नल कनेक्शन पर कारवाई करने के निर्देश दिए।