Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

31 जनवरी तक देना होगा अचल संपत्ति विवरण

जयपुर,(1 जनवरी 2025)। राज्य सरकार और राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित सभी बोर्ड,निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों के सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2025 का अचल संपत्ति विवरण SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in अथवा राजकाज़ 2.0 पोर्टल https://erajkaj.rajasthan.gov.in पर 1 जनवरी से 31 जनवरी तक भरना होगा।

कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि अचल संपत्ति विवरण की सूचना ऑनलाइन नहीं भरने पर संबंधित विभाग द्वारा विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी एवं पदोन्नति के संबंध में भी विभागीय कार्यवाही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.