Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
ड्रग्स तस्करी की सूचना देनी है या करवाना है ड्रग्स पीडित का पुनर्वास तत्काल हैल्पलाइन – 1933 पर फोन करें
जयपुर, (4 जून 2025)। केन्द्र सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन – MANAS -1933 लांच किया गयी है।
राज्य के गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव भी महेन्द्र कुमार खींची ने बताया कि इन हैल्पलाइन का उपयोग ड्रग्स तस्करी की सूचना साझा करने के साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास एवं काउंसलिंग की सूचना व परामर्श उपलब्ध करवाये जाने के लिए किया जाता है।
खींची ने आम जन से अपील की है कि वे इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ड्रग्स तस्करी की सूचना साझा करें तथा कोई पडौसी, परिजन, जानकार ड्रग्स एडिक्ट है तो उसके सामाजिक पुनर्वास में इस हेल्पलाईन का उपयोग कर समाज को ड्रग्स -फ्री बनाने में अपनी हिस्सेदारी निभाएं।