Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत का आज झुंझुनूं में
दोरासर में सैन्य शक्ति स्मारक का करेंगे निरीक्षण
झुंझुनूं, (22 मई 2025)। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे दोरासर पहुंचकर वहां स्थापित सैन्य शक्ति स्मारक का निरीक्षण करेंगे और तकनीकी विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के पश्चात लखावत झुंझुनूं सर्किट हाउस आएंगे, जहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि दोरासर में स्थित सैन्य स्मारक क्षेत्र की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है, इसके विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।