Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने तीज से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर सौग़ात दी। निगम के कार्यकारी निदेशक ( प्रशासन) संजीव पांडेय ने बताया कि निगम अध्यक्ष आनंद कुमार एवं प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना के क्रम में पदोन्नति में शिथिलता देते हुए कुल 203 कार्मिको की पदोन्नति के आदेश जारी किये है।
उल्लेखनीय है कि निगम में संयुक्त महाप्रबंधक (अभियान्त्रिकी) और संभाग यांत्रिक अभियंता के पदों पर तीन-तीन, कार्मिक और प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर एक-एक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पर 95 और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर 100 कार्मिकों को पदोन्नति मिली है। निगम के इस आदेश से बड़ी संख्या में कर्मिकों को लाभ मिला है जिससे उनमें खुशी की लहर है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।