Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने गोदावरी खोरे सहकारी दुग्ध संघ में सोलर पावर प्लांट और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया

पशुपालकों की आर्थिक उन्नति के लिए हो अधिकाधिक कार्य—राज्यपाल

जयपुर, (20 जनवरी 2025)।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले स्थित कोपरगांव तालुका में गोदावरी खोरे सहकारी दुग्ध संघ में गोदावरी दुग्ध इकाईदुग्ध शुद्धिकरण मशीनकर्मचारी निवास हेतु भवन का शिलान्यास करते हुए वहां पर 1.5 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट से विद्युतीकरण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर कर्मचारियों के लिए एटीएम मशीन के अंतर्गत बीमा पत्रों का भी वितरण किया।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि पशुपालकों की आर्थिक उन्नति के लिए सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने दुग्ध संघों द्वारा दुग्ध उत्पादन के साथ उसका प्रभावी वितरण और उससे पशुपालकों को कैसे अधिकाधिक लाभ मिलेइसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने गोदावरी खोरे सहकारी दुग्ध संघ को स्थानीय दुग्ध उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सहकारी आंदोलन के तहत स्थानीय पशुपालकों के लिए यह उपक्रम निरंतर लाभकारक रहा है। उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए गोदावरी खोरे सहकारी दुग्ध संघ द्वारा पशु रोग निदान और पशु संचार जैसी गतिविधियों को भी महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि दुग्ध संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से दूध एकत्र कर उसका प्रभावी वितरण करने के साथ ही दुध से जुड़े उत्पादों की पैकेजिंग और डेयरी आंदोलन के जरिए पशुपालकों का विकास हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.