Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

2 अक्टूबर को आयोजित होगी सद्भावना दौड़

झुंझुनू, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर 2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे स्वर्ण जंयती स्टेडियम से गांधी पार्क तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के आदेशों के तहत इस रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले में चल रहे स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिभागियों को शपथ भी दिलवाई जाएगी। दोनों वर्गो के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.