Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर गहलोत ने दिया बड़ा बयान, अपने जोधपुर दौरे पर कही ये बात

जोधपुर, (25 जून 2025)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों जोधपुर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान और दिल्ली, दोनों जगहों पर भजनलाल शर्मा को हटाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम मुख्यमंत्री को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे हमारी बात नहीं समझ पा रहे हैं। गहलोत ने भजनलाल शर्मा के राजनीतिक अनुभव पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि पहली बार विधायक बने व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री बना दिया गया, लेकिन उनका सियासी व्यवहार और दांवपेंच अभी भी समझ से बाहर हैं।

गत देर रात जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उसके लिए मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में गहलोत सरकार के 5 साल और अपने डेढ़ साल के कार्यों की तुलना करते हुए दावा किया था कि उन्होंने गहलोत सरकार से ज्यादा काम किया है।मुख्यमंत्री के इसी दावे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने ज्यादा काम किया है या नहीं, यह तो जनता तय करेगी लेकिन यह बात कहने का साहस होना चाहिए। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हिम्मत दिखाई है। बाकी तो जनता जानती ही है कि गांवों और जिलों में क्या हो रहा है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.