Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गौ संवर्धन नंदीशाला को मिली गौकाष्ठ मशीन

लक्ष्मणगढ़,(18 मार्च 2025)। राज्य सरकार के निर्देश पर लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल गौ संवर्धन नंदीशाला को गौकाष्ठ मशीन उपलब्ध हुई है ।
नंदीशाला के प्रबंधक रतन सिंह बगड़ी ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार गौशालाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकल्प सरकार के सहयोग से शुरू करवाये जा रहे हैं । उसी संदर्भ में राजस्थान सरकार के गोपालन विभाग द्वारा गौकाष्ठ योजना अंतर्गत सरकारी सहयोग से रियायती दरों पर गौकाष्ठ मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मशीन के जिला गोपालन विभाग सीकर आ जाने पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल ने लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल गौ संवर्धन नंदीशाला को प्रदान । इस अवसर पर जिला गोपालन अधिकारी डॉक्टर दिनेश खीचड, लक्ष्मणगढ़ पशुपालन विभाग के डॉक्टर मोहन भोगे, लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल गौ संवर्धन नंदीशाला कमेटी के अध्यक्ष राम शर्मा, प्रबंधक रतन सिंह बगड़ी, प्रबंधक बाबूलाल शर्मा दतुजला, कार्यकर्ता कमल जोशी, गौ सेवक संदीप नेहरा, गौ सेवक कानाराम गुर्जर आदि उपस्थित थे। लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल गौ संवर्धन नंदीशाला कमेटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोपालन विभाग, पशुपालन विभाग का आभार जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.