Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सुनील पटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन के सौजन्य से निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

झुंझुनूं (8 मई 2025)। सड़क जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुनील पटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन के सौजन्य से गुरुवार को शहर के गांधी चौक में प्रातः 11.15 बजे लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन दानदाता भामाशाह सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन के मुंबई प्रवासी अनिल पाटोदिया, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना पाटोदिया, झुंझुनू निवासी प्रदीप पाटोदिया एवं नरेन्द्र अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं की अध्यक्षा डॉ. बबीता कुमावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन महिपाल सिंह, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने दानदाता भामाशाह पाटोदिया परिवार का दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।
दानदाता भामाशाह अनिल पाटोदिया पार्टोदिया ने हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया कि हेलमेट हमेशा लगाकर चलना चाहिए, हेलमेट बोझ नहीं आपकी सुरक्षा है। श्रीमती अर्चना पाटौदिया ने कहा कि जागरूक नागरिक के नाते सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रदीप पाटौदिया ने बताया कि डीआईजी शरद चौधरी के सड़क सुरक्षा अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने हेलमेट वितरण का कार्य अपने संस्थान के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि समय समय पर सड़क जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट वितरण किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.