Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गोरा बादल स्टेडियम का चालीस प्रतिशत कार्य पूर्ण

शेष हिंदुस्तान जिंक के माध्यम से करवाए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन - युवा मामलात एवं खेल मंत्री

जयपुर, (8 सितम्बर 2025)। युवा मामलात एवं खेल मंत्री ​​कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा संवेदक के माध्यम से गोरा बादल स्टेडियम का 40 प्रतिशत रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है तथा शेष कार्य को करवाये जाने हेतु हिन्दुस्तान जिंक से एमओयू की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
सिंह प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर परिषद चित्तौड़गढ़ ‌द्वारा उक्त स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए निविदा आंमत्रित की गई थी। जिसमें 40 प्रतिशत रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर शेष कार्य हिंदुस्तान जिंक के माध्यम से करवाया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नगर परिषद चितौडगढ़ की साधारण बोर्ड की बैठक के बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके उपरांत निविदा आमंत्रित कर रिनोवेशन का कार्य शुरू कर दिया गया था, परन्तु नगर परिषद की प्रतिकूल वित्तीय परिस्थिति के चलते यह कार्य वर्तमान में बंद हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का शेष कार्य हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर फंड के माध्यम से करवाए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।  इससे पहले विधायक चंद्रभान सिंह चौहान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में युवा मामलात एवं खेल मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में गोरा बादल स्टेडियम स्थित है, जोनगर परिषद चितौडगढ़ के स्वामित्व मे आता है। वर्तमान में इसमें कोई खेल गतिविधि संचालित नहीं की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर युवा मामले एवं खेल विभाग ‌द्वारा इन्दिरा गांधी खेल स्टेडियम संचालित है। जिसमें खेल एवं खिलाड़ियों को ट्रेनिंग सुविधाएं विभाग द्वारा दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.