Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1 फरवरी सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया गया। बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं, किसानों और महिलाओं और आम जनता के लिए कार्य कर रही है। 2047 तक हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। सरकार द्वारा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाले जाने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उनका यह कदम वाकई सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि सरकार धन की लीकेज रोकने के लिए सरकार की डीबीएल योजना पूरी तरह से सफल रही है। इसके जरिए सरकार द्वारा करीब 34 लाख करोड़ रुपये सीधे आम जनता के पास भेजे गए हैं। पीएम स्वनिधि से 18 लाख वेंडर्स को मदद की गई है, किसान सम्मान निधि और पीएम फसल योजना से अन्नदाता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। 11.8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार का यह कार्य सराहनीय है।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को बजट में लिया गया है की पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। इससे आमजन को बिजली शुल्क में भी राहत मिलेगी एवं देश में बिजली उत्पादन को भी लाभ मिलेगा। एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए कोरिडोर शुरू किए जाना, कोयला गैसीफिकेशन से नेचुरल गैस का आयात घटाया जाने का निर्णय निश्चय ही आम जनता के लिए राहत प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
बजट पेश करते हुए आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य देखभाल के दायरे में सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाने की घोषणा की। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का ‘कवरेज’ प्रदान करती है। इसे मध्यम वर्ग को रोगों का इलाज कराने में बहुत बड़ी राहत मिल सकेगीं।
कुल मिलाकर वित्त मंत्री ने बजट को बहुत ही संतुलित रखने का प्रयास किया गया है। इस बजट से आम जनता को न केवल फायदा मिलेगा बल्कि उद्योग धंधों का भी विकास होगा तथा नये रोजगार पैदा होंगे।
डॉक्टर डीएन तुलस्यान ,
ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था