Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (2 दिसम्बर 2025)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “जागरूक मतदातारू जनतंत्र का प्रहरी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोग का उद्देश्य जनसामान्य में मतदान के महत्व, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जागरुकता पक्षों को प्रसारित करना है।
प्रतियोगिता के लिए निर्धारित निबंध 500 से 800 शब्दों की सीमा में लिखा जाना आवश्यक है तथा निबंध की भाषा हिंदी निर्धारित की गई है। प्रतिभागी अपने निबंध ईमेल secsveep@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 7568400401 के माध्यम से भेज सकते हैं। आयोग द्वारा प्राप्त सभी निबंधों का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
निबंध भेजने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियाँ भेजने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बन सकें।