Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग के स्टॉल में शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया अवलोकन

ऊष्ट्र संरक्षण योजना के प्रति लोगों का रुझान

जयपुर, (17 दिसम्बर 2025)। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के हित में लगातार निर्णय ले रही है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जयपुर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत कनेक्शन के आवेदकों को केबल टेस्टिंग शुल्क में बड़ी रियायत दी है। विगत कई वर्षों से परीक्षण शुल्क में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। यह पहला अवसर है जिसमें विद्युत केबल के परीक्षण शुल्क को इस स्तर तक कम कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई गई है।

विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने भी स्टॉल का अवलोकन किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पशुपालकों और किसानों के कल्याण के लिए नई नई योजनाएं ला रही है। प्रदेश का पशुपालक खुशहाल होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले दो सालों में सरकार ने कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं।

स्टॉल में पशुपालन, गोपालन और मत्स्य विभागों का स्टॉल लगाया गया है जिसमें सरकार के पिछले दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित गतिविधियों को फिल्म, मुद्रित सामग्री और कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही पशुपालन और गोपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है। स्टॉल पर गाय के गोबर से बने विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सजावटी वस्तुएं तथा मछलियां और सीप से बनाई जाने वाली मोती विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

स्टॉल में आगंतुकों ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊष्ट्र संरक्षण योजना और सेक्स सॉर्टेड सीमन योजना में विशेष दिलचस्पी दिखाई। इनसे संबंधित पठन सामग्री की भी स्टॉल में खूब मांग रही। ऊष्ट्र संरक्षण योजना के तहत ऊंटों के संरक्षण के लिए टोडियों के जन्म पर दो किश्तों में बीस हजार रुपये की सहायता राशि टोडियों के पालन पोषण के लिए दी जाती है। इस योजना के माध्यम से अब तक 16 करोड़ 84 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर 9240 ऊँँटपालकों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी प्रकार मंगला पशु बीमा योजना में 6 लाख पशुपालकों के 11 लाख पशुओं का बीमा किया जा चुका है।

प्रदर्शनी में गौरक्षा एवं संवर्द्धन नीति, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, पशु मेले आदि के अतिरिक्त अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.