Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के उपाध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान जयपुर की अंचल कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित

झुंझुनू,(6 जुलाई 2025)। लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र जगतपुरा में गत दिनो आयोजित की गई जिसमें झुंझुनूं इकाई के वरिष्ठ सदस्य एवं उपाध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान एवं चुरु इकाई के वरिष्ठ सदस्य दौलत तंवर को जयपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया है।
सभा में पूर्व प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांत अध्यक्ष एवं सीकर इकाई के वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुमार गर्ग को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। पूर्व प्रांत कार्यकारणी सदस्य संजय कुमार मोर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनिवास रॉयल को जयपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.