Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर (27 मार्च 2024)। राजस्थान स्थापना दिवस 30 मार्च को जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर नैतिक समर्थन पर महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा के कर कमलो द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक संस्कारित क्षैत्र में क्षैत्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, सीएमडी माई झुंझुनू डॉट कॉम एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फेडरेशन को समरसता रतन अवार्ड, अभिनन्दन पत्र, मेडल, शाफा, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर शहर में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन स्वः पोषित वित्तिय व्यय योजना के अन्तर्गत रखा गया है। समारोह में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो, श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले पर विचार प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। समारोह में विभिन्न राज्यो, केन्द्र शासित प्रदेशो विभिन्न राष्ट्रो के प्रतिनिधी सम्मलित होगे। समारोह शुभारम्भ से पूर्व समरसता कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा। समारोह में महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति के सानिध्य में आयोजित रात्री भोज में भी डॉ. डीएन तुलस्यान को सम्मलित किया गया हैं।