Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
दिव्य महपुरुष जहां भी रहे संसार का भला करते हैं – मनोहर शरण शास्त्री
सिद्ध संत ब्रह्मलीन श्री श्रद्धा नाथजी महाराज की 39वीं बरसोदी पर श्रद्धालु भक्तों, शिष्यों व आश्रम के अनुयायियों ने समाधि पर धोक लगाकर की मंगलकामना
लक्ष्मणगढ़ (10 अगस्त 2024)। रघुनाथ जी का मंदिर पलसाना के मनोहर शरण महाराज ने कहा कि कहा कि दिव्य महपुरुष जहां भी रहे संसार का भला करते हैं।
महाराज शनिवार सिद्ध संत ब्रह्मलीन श्री श्रद्धा नाथजी महाराज की 39वीं बरसोदी पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने श्रद्धानाथ जी महाराज के बारे में कहा कि श्रद्धानाथ महाराज को पूरा देश श्रद्धा भक्ति के साथ जानते है। महाराज ने संतो की व्याख्या करते हुए बताया कि ऐसी अवधूत आत्मा संत के रूप में आते हैं और चले जाते है। जिनका हमें जाने के बाद पता चलता है। इस धरा को छोड़कर हरेक मानव को जाना पड़ा परंतु कुछ ऐसी दिनचर्या होनी चाहिए जिससे आने वाले लोग हमें याद करे। सदपुरुषों के कारण आयु, विद्या, यश और फल की प्राप्ति होती हैं। महाराज ने युवा पीढ़ी को चेताते हुए कहा कि हम अपनी पीढ़ी को धर्म के मगर पर चलाएंगे और धर्म की शिक्षा देंगे तो ही आने वाली पीढ़ी हमे याद करेगी।
आश्रम के युवा संत प्रकाशनाथ जी महाराज ने आश्रम के पीठाधीश्वर बैजनाथ जी महाराज के आशीर्वचन देते हुए कहा कि महाराज के अवतरण से यह धरा धन्य हुई और समाज धन्य हुआ है। श्रद्धानाथ जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए हुए मार्ग पर हमे चलना है यही उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धा जी महाराज का पवित्रता से परिपूर्ण महाराज का जीवन था।इससे पूर्व सुबह समाधि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक व श्रद्धानाथ जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई।आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में युवा संगीतकर जयकांत खरादी के दिशा निर्देशन में बाल कलाकार लक्ष्य भातरा, मोहित शर्मा, वैष्णवी शर्मा, सिद्धि शर्मा, प्रज्ञा, निखिल पुजारी, प्रीति गर्ग, रुचिका शर्मा, तृप्ति शर्मा व तृप्ति निगम ने भावपूर्ण भजनों से महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के भाजपा नेता दिनेश जोशी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पीएस जाट, डूंगरसिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य अमृत ख्यालिया, काँताप्रसाद मोर, संजय मोर, सीए सुनील मोर, आशाकरण शर्मा, राजेन्द्र ताखर, नवरंग चौधरी लालासी, शिक्षाविद अर्जुनलाल वर्मा सहित दूर दराज से आए बडी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे ।