Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला प्रमुख व नवलगढ़ विधायक ने शिविरो में लाभार्थियों को सौपे दस्तावेज

झुंझुनूं, (2 जनवरी 2024)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को नवलगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत निवाई व चेलासी में आयोजित शिविर का जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी द्वारा भाग लिया गया। शिविरों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एंव अधिकारी/कर्मचारियों को जिला प्रमुख ने भारत देश को 2047 तक पूर्णरूप से विकसित करने की शपथ दिलाई तथा दोनों शिविरों के दौरान
नवलगढ विधायक विकम जाखल की उपस्थिति में उज्जवला योजना में गैस वितरण, किसानों को मृदा कार्ड, किसान केडिट, आयुष्मान कार्ड का लाभार्थियों को वितरण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों के स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों एंव ग्राम क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.