Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया राजकीय बीडीके अस्पताल का औचक निरीक्षण
रोगियों के लिए सुविधाओं के विस्तार करने के दिये निर्देश
झुंझुनूं, (12 अगस्त 2024)। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय के राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल का ओचक निरीक्षण किया । कलक्टर ने ओपीडी, लैबोरेट्री, डेंटल वार्ड, ईएनटी, आईसीयू और इमरजेंसी सहित संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिला कलक्टर ने मरीजों से वार्ता के अस्पताल की व्यवस्थाओं व ओपीडी में लगने वाले समय के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप पचार को मरीजों के लिए बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियां लगाने के निर्देश दिए । कलक्टर ने निर्देश दिए की जो वार्ड शिफ्ट हो गए हैं उनके साईनैज को हटाकर नए साईनैज लगायें जाये । उन्होंने अस्पताल प्रशासन को लैब रिपोर्ट के समय में कमी लाने, ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता, रोगियों के लिए प्रतीक्षा समय में कमी लाने करने के निर्देश दिए । आयुष्मान योजना कांउंटर में बैठने की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये। आपातकालीन ईकाई की सेवाओं को संतोषजनक बताया। दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु पेंडेंसी घटाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ प्यारेलाल भालोठिया सहित अस्पताल प्रशासन मौजूद रहा।