Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन

झुंझुनू,(4 मई 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रविवार को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड पर मधुमेह चिकित्सा शिविर एमजेएफ लॉयन स्वर्गीय श्री मानाराम जांगिड़ की पुण्य समृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उमरावती देवी एवं सुपुत्रों के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया।

मधुमेह चिकित्सा शिविर में 63 रोगियों का पंजीयन किया गया, जिनकी निशुल्क बीपी शुगर की जांच की गई, एवं परामर्शकर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका, ला. डॉक्टर अनिल अग्रवाल के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई।

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में ही आज बहुउद्देशी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 28 रोगियों का पंजीयन कर परामर्शकर्ता ला.डॉक्टर नरूका एवं ला.डॉक्टर अनिल अग्रवाल के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां क्लब मेडिसिन बैंक से रोगियों को सात दिवस की निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा ला. डॉक्टर बबीता कुमावत, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष ला.किशन लाल जांगिड़, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत एमजेफ ला. रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, ला. महिपाल सिंह, ला, विनीता शर्मा, लायन शकुंतला पुरोहित, एममजेफ ला. डाक्टर डीएन तुलस्यान, ला. अशोक सोनी एवं दानदाता परिवार के शुभकरण जांगिड सहित अन्य जन उपस्थित थे। मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर की संयोजिका लायन विनीता शर्मा थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.