Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संत श्री हरि शरण जी महाराज की भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु

झुंझुनू, (14 फरवरी 2024)। लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के तैंतीसवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ से कथा के छठे दिवस गुरुवार को विश्वविख्यात श्रद्धेय संत श्री हरि शरण जी महाराज ने वैकुंठ दर्शन, कंस वध और रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु के पृथ्वी लोक में अवतरित होने के प्रमुख कारण थे, जिसमें एक कारण कंस वध भी था। कंस के अत्याचार से पृथ्वी त्राहि त्राहि जब करने लगी तब लोग भगवान से गुहार लगाने लगे। तब कृष्ण अवतरित हुए। ग्यारह वर्ष की अल्प आयु में कंस ने अपने प्रमुख अक्रुरजी के द्वारा मल्ल युद्ध के बहाने कृष्ण, बलराम को मथुरा बुलवाकर शक्तिशाली योद्धा और पागल हाथियों से कुचला कर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी श्रीकृष्ण और बलराम के हाथों मारे गए और अंत में श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिला दी। उन्होंने बताया कि रुकमणी जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वह विदर्भ साम्राज्य की पुत्री थी, जो विष्णु रूपी श्रीकृष्ण से विवाह करने को इच्छुक थी। लेकिन रुकमणी जी के पिता व भाई इससे सहमत नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने रुकमणी के विवाह में जरासंध और शिशुपाल को भी विवाह के लिए आमंत्रित किया था, जैसे ही यह खबर रुकमणी को पता चली तो उन्होंने दूत के माध्यम से अपने दिल की बात श्रीकृष्ण तक पहुंचाई और काफी संघर्ष हुआ युद्ध के बाद अंततः श्री कृष्ण रुकमणी से विवाह करने में सफल रहे।
इस अवसर पर लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी देहली, कृपाशंकर मोदी, रवि मोदी मुम्बई, सुरेश पंसारी एवं परमेश्वर हलवाई झुंझुनूं, ओमप्रकाश तुलस्यान चेन्नई, राजकुमार अग्रवाल, राधेश्याम ढंढारिया एवं नरेश अग्रवाल जयपुर, महावीर प्रसाद गुप्ता, ऋषि कुमार तुलस्यान चेन्नई, गोपी राम मोदी, राजकुमार मोदी एवं संत कुमार मोदी मुंबई, विमल ढंढारिया, रमाकांत जालान, प्रदीप जालान सूरत, रामप्रसाद मोदी कानपुर, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार जालान, सन्त कुमार ढंढारिया, इन्द्र चन्द्र तुलस्यान, ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, सुभाष क्यामसरिया, कैलाश अग्रवाल, पंकज जालान, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, विनोद ढंढारिया, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, नितिन नारनोली, राजकुमार सोनी, भवानी शंकर जगनानी, डॉक्टर एसएन शुक्ला, राकेश तुलस्यान, भरत कुमार तुलस्यान, रमाकांत हलवाई, श्री गोपाल हलवाई, दिनेश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार तुलस्यान, नारायण जालान, सुभाष जालान एवं विनोद कुमार सिंघानिया सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कथा के पश्चात आरती हुई एवं सभी श्रद्धालु भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

गत रात्रि आयोजित भण्डारा महाप्रसाद में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त जन उपस्थित थे।

16 फरवरी शुक्रवार को कथा में महाराज श्री द्वारा सुदामा चरित्र वर्णन के पश्चात फूलों की होली होगी तथा कथा को विश्राम दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.