Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
सशक्त समाज निर्माण में फुले जी के विचार आज भी प्रासंगिक- डॉ. बैरवा
जयपुर, (29 नवंबर 2025)। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने शुक्रवार को बाईस गोदाम, जयपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शोषितों एवं महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा के प्रसार और समाज में समानता स्थापित करने के लिए महात्मा फुले का योगदान अमूल्य है और आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. बैरवा ने बताया कि महात्मा फुले ने जाति प्रथा, असमानता और अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन संदेश हमें एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा फुले के समाज सुधार के कार्यों और उनके लोककल्याणकारी दृष्टिकोण को नमन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और वंचितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और महात्मा फुले के आदर्श इसी दिशा में हमें निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।