Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां घोषित

आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल

झुंझुनूं, (17 मार्च 2025)। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार 65वां केंद्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष आबू पर्वत (सिरोही) और सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) में आयोजित किया जाएगा। शिविर में राज्य के उभरते खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि आबू पर्वत में प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 10 जून 2025 तक आयोजित होगा वहीं जयपुर में 19 मई से 8 जून 2025 तक चलेगा।
आबू पर्वत में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी के लिए बालक व बालिका दोनों वर्गों में आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे ।
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, खो-खो, साइक्लिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वुशु, तैराकी के खेलों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा ।

आवेदन प्रक्रिया और पात्रता –

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि इच्छुक प्रतिभाशाली खिलाड़ी 25 अप्रैल तक अपना आवेदन जिला खेल अधिकारी, स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं या सचिव, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
शिविर में भाग लेने के लिए आयु 31 मई 2025 को न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र या सरपंच द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। चयनित खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन और यात्रा भत्ता प्रदान किया जाएगा। आवेदन पत्र www.rssc.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.