Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (14 जनवरी 2024)। श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रविवार को गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस मनाया गया जिसमें गौ सेवार्थ हेतु गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, गाय गोद की विशेष व्यवस्था की गई। प्रात: 5 बजे से सांय 6 बजे तक हवन यज्ञ किया गया। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नन्दी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौ भक्तो ने धार्मिक लाभ उठाया। प्रातः: से ही गौ भक्तो का आवागमन गौशाला में शुरू हो गया था जो कि देर शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहा। गौ भक्तों ने गौशाला में गौ माता के दर्शन लाभ लेकर परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की, हवन में आहुतियां दी एंव परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
साथ ही श्री गोपाल गौशाला द्वारा संचालित बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नन्दी देवो की सेवा मीठा दलिया, हरी सब्जी, नन्दी चुरी एवं नन्दी लड्डू इत्यादि नंदी भक्तों द्वारा की गयी।
इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं सचिव नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, नरोत्तम लाल राणासरिया, ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला, सीए प्रशान्त तुलस्यान, डॉ.डी.एन. तुलस्यान, पवन गाड़िया, रामचन्द्र मोदी, चण्डी प्रसाद टीबड़ा, प्रदीप पाटोदिया, बंटी पंसारी नवल किशोर खंडेलिया, कमल केजडीवाल, आशीष तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, कालूराम तुलस्यान, इन्द्रचन्द तुलस्यान, सुभाष पंसारी, सुनील अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, संजु राणासरिया, सम्पत्त चुडेलावाला, अरुण जालान, नारायण जालान, शिवकुमार जालान, अंजनी जालान, सीताराम केडिया, विनोद केडिया सहित शहर के गौ भक्त मौजूद थे।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गौ दान-
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्व.श्री बनवारीलाल जी जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र दिनेश जालान जयपुर द्वारा एवं अशोक जी टीबड़ेवाला भीमसरिया द्वारा गौ दान किया गया।
गायों की रसोई ब्रह्मपुरी-
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्रवाल सीमेंट सप्लायर, लक्ष्मी नारायण जी अशोक जी खेतान, स्वर्गीय मूलचंद जी राणा सरिया परिवार अहमदाबाद, स्वर्गीय हीरालाल जी केजडीवाल परिवार, रतनी देवी धर्मपत्नी विश्वंभर लाल जी अग्रवाल चिड़ावा वाला परिवार, प्रमोद जी, प्रकाश जी एवं पवन जी जालान सुपुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण की जालान मुंबई अहमदाबाद परिवार, बनवारी लाल रमेश कुमार जगनानी जयपुर परिवार द्वारा गायों की रसोई ब्रह्मपुरी गोवंश को अर्पित की गयी।
हरा चारा- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इंद्र कुमार जी मोदी दिल्ली एवं महेंद्र जी खेतान ईस्लामपुर निवासी हैदराबाद प्रवासी द्वारा हरा चारा हेतु नगद राशि गौशाला को भेंट की गयी।
मीठा दलिया सवामणी भोग-
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोवंश को मीठा दलिया सवामणि का भोग कुंदन जी सिंगडोदिया, आकांक्षा धर्मपत्नी सूर्यकांत जी कुमावत, राजेंद्र जी मनीष जी गाड़िया एवं अशोक जी टीबड़ेवाला (गौशाला वाले) द्वारा लगाया गया।