Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (18 जनवरी 2025)। झुंझुनू थाना में शहर कोतवाल नवआगंतुक नारायण सिंह जो की पिलानी से स्थानांतरण होकर आए हैं से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदीप पाटोदिया, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सम्पत चुडैलावाला, वस्त्र व्यापार संघ के अशोक केडिया नीटू, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान ने शहर कोतवाल नारायण सिंह का माल्यार्पण के साथ दुपट्टा ओढाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शहर कोतवाल ने बताया कि बेहतर जांच और सतर्कता से अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस संवेदनषील, पारदर्षी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस के ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय शहर की जनता में साकार होगा।