Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शिक्षाविदों का सम्मेलन सूरतगढ़ में सम्पन्न

झुंझुनूं से डॉ दिलीप मोदी, कुरड़ाराम धींवा व रिशाल सिंह पायल ने किया प्रतिनिधित्व

झुंझुनू, (05 मई 2025)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस, महाराजा अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस व अपॉर्चुनिटी फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में निजी विद्यालयों के प्रबंधन, संचालन संबंधी समस्याओं पर मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया । होटल गोल्डन इन में तीन सत्र में आयोजित सेमिनार में निजी विद्यालयों के रखरखाव व कोचिंग रेगुलेशन एक्ट एवं स्कूलों में चल रहे डम्मी एडमिशन पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निसा के स्टेट प्रभारी डॉ दिलीप मोदी, सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोडाराम भादू, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रिणवा तथा विशिष्ट अतिथि निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक प्रवीण अरोड़ा, डॉ. सुशील जेटली, जिला लोकपाल अनिल धानुका, लालचंद, गिरीराज खेरीवाल, के.आर धींवा, रिसाल सिंह पायल, रामदयाल सहारण, राजेंद्र बाबू मिश्रा, ख्याली राम साहू, नवीन खेमका व गुलशन धानुका थे।
सूरतगढ़ में आयोजित इस सेमिनार में वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के तहत निजी शिक्षण संस्थानों की भूमिका, ढांचागत सुधारों की आवश्यकता, वक्ताओं ने रोष जताया कि सभी नियम सिर्फ शिक्षण संस्थाओं के लिए ही है। जबकि कोचिंग सेंटर के लिए ना कोई मापदंड है और ना ही कोई योग्यता तय की गई है इन संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता, शैक्षिक अनुभव का कोई मापदंड निर्धारित नहीं होता और न ही कोई जांच प्रक्रिया होती है जबकि सरकार स्कूलों में प्रतिवर्ष समय समय पर ऑडिट करती है।
इस अवसर पर निसा के प्रांतीय प्रभारी डॉ दिलीप मोदी ने कहा कि जिस तरीके से आज स्कूलों में डम्मी रजिस्ट्रेशन का दौर चल रहा है ये स्कूलों के अस्तित्व के लिए बेहद खतरनाक है यदि सभी स्कूले डम्मी एडमिशन लेना बंद कर दे तो स्कूले फिर से फलने फूलने लगेगी, बेलगाम होती जा रही कोचिंग संस्थानों पर अंकुश लगेगा जिससे विद्यार्थी स्कूली शिक्षा (12वी) तक स्वस्थ एवं तनाव मुक्त माहौल में अध्ययन कर सकेगा उन्होंने बताया कि कोचिंग संस्थानों में चयन प्रक्रिया पूर्णतया भाई भतीजेवाद की नीति पर चलती है जिसका सीधा और सबसे बड़ा नुकसान कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होता है साथ ही अगर हम इन कोचिंग सस्थानों के सिलेक्शन अनुपात की बात करे तो ये मात्र 2 प्रतिशत भी नहीं है ऐसे में ये कोचिंग संस्थान बड़े बड़े विज्ञापन के माध्यम से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सपनो के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में विधान सभा में कोचिंग रेगुलेशन एक्ट लाया गया लेकिन उसे भी प्रवर कमेटी के पास भेज दिया गया ऐसे में हम सभी को ही एक जुट होना होगा जिससे कोचिंग पर लगाम लगाई जा सके इसके लिए सभी को एकजुट होने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर संभाग के 150 से अधिक शिक्षण संस्थानों के संचालक व प्रबंधकों ने शिरकत की । जिन्होंने सेमिनार की जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया। इस दौरान अपॉर्च्युनिटी फाइनेंस की प्रतिनिधि साक्षी सोढी व वर्थना की जोहा जबी ने भी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में महाराजा अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विपुल गुप्ता ने संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सेज व छात्रवृत्तियों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की । सेमिनार का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर रोहिताश शर्मा व डॉ. दिव्या राजपुरोहित ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी आमंत्रित अतिथियों व संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया गया। नवीन खेमका ने आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.