Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (15 सितंबर 2023)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदावास में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने लोकतंत्र में वोट के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आगामी चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं को बीएलओ या वोटर हैल्पलाईन, ऎप द्वारा नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक सुभाष चन्द्र लामोरिया, अधीक्षक उमा झाझडिया, अनुदेशक सिकन्दर हुसैन, अशोक शर्मा, कमल कुमार मीणा, हरपाल सिंंह भैड़ा, सोनल, हरीश शर्मा, अति. प्रशा.अधिकारी दिनेश सिंह धाबाई, सहा. लेखाधिकारी अनुपमा, कनिष्ठ सहायक आकांक्षा झाझडिया एवं ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।