Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बगड रोड पर श्री गणेश मन्दिर के दर्शनार्थियों के लिये सुबह 9 बजे से शीतल जल

फलों का रस वितरण तथा सांयकाल 6 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन 27 अगस्त को

झुंझुनू, (26 अगस्त 2025)। सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश मन्दिर के दर्शनार्थियों के लिये 27 अगस्त बुधवार को सुबह 9 बजे से हरि ईच्छा तक विशाल शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर एवं सायंकाल 6 बजे से हरि ईच्छा तक विशाल भण्डारा का आयोजन किया जायेगा।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ.डी.एन. तुलस्यान ने बताया कि शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन आयोजन ट्रस्टी मोहन आशीष तुलस्यान झुंझुनूं के सौजन्य से किया जायेगा।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक आशीष तुलस्यान ने बताया कि विशाल भण्डारा का आयोजन गुप्त भक्त जनों की ओर से किया जायेगा।

विदित है कि दोनो शिविर स्थल राणी सती रोड चुणा चौक से बगड की और से जाने वाली रोड पर सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन से लगता हुआ है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ट्रस्ट के मोहन तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, भरत कुमार तुलस्यान, इन्द्र तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, रामाकांत तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान, कार्यक्रम संयोजक आशीष तुलस्यान एवं डॉ.डी.एन.तुलस्यान सहित अन्य जन प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.