Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने किया शिविरों और चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण
अनुपस्थित कर्मचारीयों को थमाए नोटिस
झुंझुनूं (17 दिसंबर 2024)। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानों और आयुष्मान आरोग्य शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पीएचसी बिंजुसर और सीएचसी जाखल का 9 स्टॉफ अनुपस्थित मिला जिस पर 17 सीसी के नोटिश जारी किये गए।
सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया पीएचसी बिंजुसर में डॉक्टर खुशबू मीणा बिना सूचना के अनुपस्थित मिली साथ ही एएनएम सुभीता और एस एच एस मोनिका भी अनुपस्थित मिली। इसके बाद सीएचसी जाखल में दो डॉ दीपक कुमार और डॉ मोनिका एएनएम राजकुमारी, लेखाकार राकेश कुमार, ऑपरेटर शक्ति सिंह और कुलदीप अनुपस्थित मिले। सभी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 17 सीसी के नोटिश जारी किए गए। इसके बाद सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने अजाड़ी कला और परसरामपुरा में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अजाडी कला में माकूल व्यवस्था पाई गई। यहां 275 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। यहां शिविर में मौजूद बीसीएमओ डॉ राजश्री को आगे के कैम्प की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। परसरामपुरा में आयोजित शिविर में 210 मरीज आने पर सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी को प्री कैंप एक्टिविटी की जानकारी लेकर आगे के शिविरों में प्री कैंप एक्टिविटी और जन जागरूकता के लिए निर्देश दिए। डूमोली खुर्द में आयोजित शिविर में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर दंत चिकित्सक डॉ अरुण बाटड़ और परसरामपुरा में आयोजित शिविर में ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर शंकर लाल खाजोटिया को 17 सीसी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उधर डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने मंगलवार को मंड्रेला में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार को यहां लगेंगे शिविर –
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि बुधवार को ब्लॉक बुहाना में पीएचसी चूड़ीना, ब्लॉक चिडावा में पीएचसी बख्तावरपुरा, ब्लॉक झुंझनूं में पीएचसी बाकरा, ब्लॉक मलसीसर में पीएचसी चूडेला, ब्लॉक मंडावा मेें पीएचसी भारू ब्लॉक नवलगढ़ में पीएचसी बाय व टोगडाकलां, ब्लॉक पीलानी में पीएचसी छापडा, ब्लॉक सिंघना में सीएचसी सिंघाना, ब्लॉक सूरजगढ़ में सीएचसी सूरजगढ़ में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।