Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विशेष अभियान के तहत गाटर लगे वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही
4 केम्पर वाहन व 1 स्वीफट गाडी को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त की गई
झुंझुनू, (17 दिसंबर 2024)। जिला पुलिस द्वारा गाटर लगाकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
कार्यवाही पुलिस – जिले में अवैध रूप से वाहन के आगे-पीछे गाटर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों को ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर आज दिनांक 17-12-24 को थाना नवलगढ पुलिस द्वारा आगे पिछे गाटर लगाकर वाहन चलाने वाले को खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुये 04 केम्पर गाडी व 01 स्वीफट गाडी को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त की गई।
गठित टीम पुलिस थाना नवलगढ –
1- सुगन सिह पु.नि थानाधिकारी थाना नवलगढ
2- विधाधर एचसी 47 थाना नवलगढ
3- रामावतार एचसी 2529 थाना नवलगढ
4- बाबुलाल कानि 318 थाना नवलगढ – विशेष भुमिका आसुचना अधिकारी
5- रणजीत कानि 340 थाना नवलगढ
6- राजेश कानि 704 थाना नवलगढ
7- प्रेमचन्द कानि 1090 थाना नवलगढ
पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी –
गंभीर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 28.11.2024 को प्रार्थीया श्रीमती कमलेश देवी पत्नी रघुवीर सिंह जाति जाट उम्र 46 साल निवासी बगडिया की ढाणी तन गुढाबावनी ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 28.11.2024 को मेरा पति रघुवीर सिंह व मेरा जेठ सहीराम स्कुटी से छोटुराम स्वामी की लड़की की शादी में जाकर वापिस अपने घर आ रहे थे तथा महेन्द्र सिंह पुत्र सांवरमल के घर के पास पहुंचे तो स्कुटी के सामने महेन्द्र सिंह पुत्र सांवरमल, नरेन्द्र कुमार, मनीश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, कौशिल्या देवी पत्नी महेन्द्र सिंह एवं अनिशा एवम अमिता जातियान जाट निवासी बगड़िया की ढाणी गुढ़ा बावनी खड़े होकर रोक लिया तथा उक्त लोगो के पास लाठी सरिया, गडासी थे तथा सभी लोगो ने मिलकर मेरे पति रघुवीर सिंह व जेठ सहीराम के उपर प्राणघातक हमला कर दिया गडासी व पत्थरो की मारी जिससे दोनो के सीर व अन्य शरीर पर गम्भीर चोटे आई बाद में मै शोर शाराबा सुनकर मै भागकर गई तो उक्त लोगो ने मेरे साथ भी मारपीट की तथा सहीराम व रघुवीर सिंह को घसीटकर अपने घर ले जाकर दुबारा मारपीट की नरेश कुमार ने स्कुटी की चाबी छीन ली तथा मेरे घर पर एक पिकअप व एक बुलट मोटर साईकिल व एक गाडी अन्य में करीबन 10-15 गुडे मेरे घर पर जाकर पत्थर फेंके और 3 दिन में पुरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देकर गये है। तथा पिकअप व गाड़ी दीपचन्द पुत्र सुरजाराम मूण्ड निवासी पावर हाउस कॉलोनी टोडी की है। श्रीमानजी अब जान माल का खतरा बन चुका है। इत्यादी रिपोर्ट पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाही:- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये राममनोहर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना पुलिस थाना गुढागौडजी द्वारा राजपाल सिह सउनि के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना मे सरीक आरोपीगण को आसूचना व तकनीकी संसाधनो के माध्यम से आरोपी की तलाश कर गठित टीम द्वारा आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र सांवलराम जाति जाट उम्र 55 साल निवासी बगडीयो की ढाणी तन गुढाबावनी पुलिस थाना गुढागौडजी व आरोपिया कोशल्या देवी पत्नी महेन्द्र सिह जाति जाट उम्र 53 साल निवासी बगडीयो की ढाणी तन गुढाबावनी पुलिस थाना गुढागौडजी को दस्तयाब कर बाद पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
गठित टीम –
1- राममनोहर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना गुढागौडजी
2- राजपाल सिह सउनि पुलिस थाना गुढागौडजी
3- दारासिह मुआ 07 पुलिस थाना गुढागौडजी
4- प्रियंका म0 कानि. 1138 पुलिस थाना गुढागौडजी
गिरफ्तार शुदा आरोपी:-
1. महेन्द्र सिह पुत्र सांवलराम जाति जाट उम्र 55 साल निवासी बगडीयो की ढाणी तन गुढाबावनी पुलिस थाना गुढागौडजी
2- कोशल्या देवी पत्नी महेन्द्र सिह जाति जाट उम्र 53 साल निवासी बगडीयो की ढाणी तन गुढाबावनी पुलिस थाना गुढागौडजी जिला झुन्झुनू।