Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव

जयपुर, (20 फरवरी 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्चों को बचपन से ही उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें मन लगाकर सीखे। अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें और अध्यापक बच्चों को सुसंस्कारित करें।

देवनानी ने मंगलवार को यहां बिरला सभागार में आयोजित बचपन स्कूल के वार्षिक उत्सव को सम्‍बोधित किया। देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर, उस दिशा में मेहनत करके आगे बढना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके। अभिभावकों को भी बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। देवनानी ने कहा कि बच्चों को अच्छे, संस्कार, अच्छा वातावरण, सदव्यवहार और उनको सकारात्मक दिशा में बढने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों की समान रूप से होती है। ये सभी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा‍ और निर्वहन कर देश की प्रगति में सहभागी बने। इस मौके पर मुकेश दाधीच, बलदेव व्यास, योगेश व्यास सहित प्राचार्य, अध्यापक, बच्चें और अभिभावक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.